क्योंकि उन्होने कई बलात्कार आरोपियों को रिहा कराने के लिए करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगी थी : सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया
CM के साले अमरदीप ग्रेवाल की फोन रिकाॅर्डिंग के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज और रिश्वत लेने के लिए की गई मीटिंग के फोटोग्राफिक सबूत जारी किए
कहा कि इस मामले में कार्रवाई न करने के लिए महिला आयोग की प्रधान राज लाली गिल के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 1 सितंबर। शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज मांग की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाॅ. गुरप्रीत कौर मान ने बलात्कार के कई मामलों के आरोपी को उसकी गिरफ्तारी के दो महीने के भीतर रिहा कराने के लिए कई करोड़ों रूपये की रिश्वत मांगी थी, इसीलिए उन्होने सबूतों के आधार पर उनकी सीबीआई यां हाईकोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में सनसनीखेज सबूतों को सार्वजनिक करते हुए अकाली नेता ने मुख्यमंत्री के बहनोई अमरदीप सिंह ग्रेवाल और आरोपी गुरविंदर सिंह गुरी चहल की ओर से उनसे बातचीत कर रहे एक व्यक्ति के बीच हुई फोन काॅल रिकाॅर्डिंग जारी की। सरदार मजीठिया ने न केवल वह रिकार्डिंग जारी की, जिसमें अमरदीप ग्रेवाल मुख्यमंत्री की पत्नी की ओर से करोड़ों रूपये मांग रहे हैं, बल्कि फोटो और सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए, जिससे साबित होता है कि गुरप्रीत कौर मान रैप्सोडी बार एंड किचन में अमरदीप चहल द्वारा सिमरन हुंदल को किए गए वादे के अनुसार सौदा पक्का करने पहुंची थी।

अमरदीप ग्रेवाल द्वारा सिमरन को भेजी गई डाॅ. मान की गायब हो रही तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज दोनों से यह साबित हो गया है कि डाॅ. मान इस साल 20 मई को रेस्तरां में मौजूद थी। इस रिकाॅर्डिंग में अमरदीप ग्रेवाल शेखी बधारते हुए कह रहे हैं कि गुरी चहल के खिलाफ सभी बलात्कार के मामलों को खत्म कर देंगें और सरेआम पुलिस कमिशनरज स्वपन शर्मा और नानक सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वे तुरंत उनके आदेशों का पालन करेंगें।

अमरदीप ग्रेवाल ने यह भी वादा किया कि गुरी को अमृतसर जेल से पटियाला जेल तबदील कर दिया जाएगा और फिर वहां से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा ताकि उसे आसान से ‘अफीम’ आसानी तक मिल सके। यह दावा करते हुए कि वह इस रिकाॅर्डिंग के बारे इस साल मई-जून से जानते हैं और वह यह पता लगाने का इंतजार कर रहे थे कि मामले में कोई सौदा हुआ यां नही।

उन्होने कहा ,‘‘ जब मुझे पता चला कि गुरी ने 10 जुलाई को एक मामले में रिहा कर दिया गया है तो मुझे इस बात का अहसास हुआ कि भ्रष्टाचार उच्च स्तर पर हुआ है।’’ उन्होने कहा कि गुरी के अमेरिका भाग जाने और पंजाब पुलिस डाॅ. गुरप्रीत मान के खिलाफ आरोपों की जांच नही कर रहे बल्कि हाईकोर्ट को गुमराह कर रही है, इसीलिए उन्होने अपने पास मौजूद सबूतों को जारी करने का फैसला किया है।

यह कहते हुए कि यह बेहद जटिल मामला है, सरदार मजीठिया ने कहा कि सिमरन हुंदल, जिसने एक बार अमरदीप ग्रेवाल से संपर्क किया था और उसी दिन मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ एक मीटिंग तय करने से पहले उन्हें 10 लाख रूपये भी दिए थे। उन्होने एक याचिका के माध्यम से ग्रेवाल के खिलाफ हनी ट्रैप गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी लगाया था। उन्होने कहा,‘‘ हालांकि गुरी के जेल से रिहा होने के बाद सिमरन ने यह याचिका वापिस ले ली ।’’

सरदार मजीठिया ने पंजाब राज्य महिला आयोग की प्रधान राज लाली गिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें बर्खास्त करने की भी मांग की, क्योंकि मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होने बलात्कार पीड़ितों को न्याय नही दिलाया। उन्होने कहा,‘‘ राज लाली गिल उस समय मौजूद थी जब पांच बलात्कार पीड़ितों ने मुख्यमंत्री के साथ अपनी आपबीती सांझा की। वह जानती थी कि गुरी गिल ने पीड़ितों की अश्लील तस्वीरें ली थी और पुलिस ने पीड़ितों में से एक के घर से डीवीआर भी हटा दिया था। अभी तक उन्होने इस मामले में कोई कार्रवाई नही की गई है।’’

पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।