Follow

समाजवादी पार्टी की दादरी की रैली पूरी तरह फ्लॉप शो : केशव प्रसाद मौर्या

समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का – डिप्टी सीएम केशव मौर्या

सपा की रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला रहा, जो उनकी पार्टी की कार्यशैली को बताता है- डिप्टी सीएम केशव मौर्या

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ, 29 मार्च। गौतम बुद्ध नगर, नोएडा के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए रैली में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाषण पर तीखा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी और कानून-व्यवस्था चरमरा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में “त्राहि-त्राहि” की स्थिति बनी हुई थी और उद्योगपति राज्य छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गए थे।

नोएडा में गुर्जर समाज को लेकर आयोजित रैली पर भी डिप्टी सीएम ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला रहा, जो बताता है कि समाजवादी पार्टी की कार्यशैली क्या है। मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का ‘पीडीए’ का नारा फर्जी है, वो पिछड़ों, दलितों के जन्मजात विरोधी हैं।

Advertisement

अखिलेश यादव, अंधविश्वास के कारण कभी नोएडा नहीं गये, आज उसी धरती पर डबल इंजन सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर चुकी है। विकास के कार्यों से समाजवादी पार्टी को कोई सरकोर नहीं है। उनके सम्मेलन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सपा आएगी तो मुसीबत को लाएगी, सपा आएगी अपराधियों का शासन लाएगी, गुंडाराज लाएगी, सपा आएगी तो जमीनों पर कब्जे करेगी, सपा व्यवसायियों का शोषण लाएगी, सपा आएगी तो पिछड़ो विशेषकर अति पिछड़ो का शोषण करेगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh