Follow

धनुष की ‘ओ.एम’ में दिखेगा साई पल्लवी का एक्शन अवतार, ट्रेलर रिलीज

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 14 नवंबर। धनुष और ममूटी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ.एम’ का ट्रेलर जारी हो गया है। एक्शन और रोमांच से भरपूर इस ट्रेलर में धनुष एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार तमिलनाडु पुलिस विभाग की ऑर्गनाइज्ड क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट से जुड़ा है। वहीं, साई पल्लवी भी एक दमदार पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई दे रही हैं। ममूटी की प्रभावशाली मौजूदगी ने भी ट्रेलर को खास बना दिया है।

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। ट्रेलर में धनुष लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लकड़ी काटने वाले का भेष धारण करते नजर आते हैं। इस दौरान उनके किरदार को कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ट्रेलर में श्रीलीला की भी झलक दिखाई गई है, जो फिल्म में धनुष की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में ममूटी बर्मा कार्तिकेयन के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका अंदाज भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। एक्शन, अपराध और रोमांच से भरपूर ‘ओ.एम’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh