Follow

शिअद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपना अभियान शुरू करने के लिए 17 से ‘पंजाब बचाओ सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ नाम से जनसंपर्क कार्यक्रम करेगा शुरू

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ / 12फरवरी : शिरोमणी अकाली दल ने आज घोषणा की है कि वह 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के पहले चरण के चुनाव अभियान की शुरूआत कादियां से 17 फरवरी से ‘पंजाब बचाओ-सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ नाम का एक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगा।

पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखरबीर सिंह बादल ने पार्टी की वरिष्ठ लीडरशीप से विचार-विमर्श करने के बाद कहा,‘‘ हम पंजाब के सभी ज्वलंत मुददों को उठाएंगें और राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगें। मुझे भरोसा है कि पंजाबी अकाली दल के साथ एकजुट होंगें क्योंकि यही एक पार्टी है जो उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है।’’

Advertisement

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ अकाली नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि राज्य भर में 40 रैलियां आयोजित की जाएंगी और यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन समाप्त होगा। उन्होने कहा कि 28 रैलियां 31 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जिनके कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होने आगे कहा,‘‘ शेष 12 रैलियां अप्रैल में आयोजित की जाएंगीं।’’

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए डाॅ. चीमा ने बताया कि अकाली दल ने हमेशा नैतिक राजनीति की है। उन्होने कहा,‘‘ हमने अतीत में जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। इस बार भी हम राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगें जो शांति और सदभाव बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा समाज के हर वर्ग को शामिल करेगा।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि पार्टी महत्वपूर्ण मुददों पर अपना रूख स्पष्ट करेगी और उनका समाधान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगी। उन्होने कहा,‘‘ इनमें पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को  राज्य में हस्तांतरित करना और नदी जल के संबंध में पंजाब के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करना शामिल है। ’’ उन्होने कहा कि पार्टी देश के संघीय ढ़ांचे के कमजोर होने को लेकर बेहद चिंतित है और इसका मजबूती से बचाव करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होने आगे कहा,‘‘ संघवाद के कमजोर होने से पंजाब को आर्थिक रूप से बहुत नुकसान हुआ है क्योंकि इसमें केंद्रीय निधियों का हस्तांतरण और राज्यों को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने की स्वतंत्रता का हनन शामिल है।’’

डाॅ. चीमा ने कहा कि खेती संकट और किसानों द्वारा सामना की जा रही गंभीर मुददों के साथ साथ 2025 की बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नही मिलना, कर्जा और आत्महत्याएं शामिल हैं इन मुददों को रैलियों में उठाया जाएगा। उन्होने कहा कि एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाना, उर्वरक सब्सिडी में कमी करना और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में किसानों के हितों की रक्षा करना जैसे मुददों को जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उठाया जाएगा। उन्होने आगे कहा,‘‘ अनुसूचित जाति समुदाय की भलाई को सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्यक्रमों की आवश्यकता, नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार , कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी और ड्रग माफिया को संरक्षण देने के मुददों को भी मजबूती से उठाया जाएगा।’’

अकाली नेता ने कहा कि पार्टी पंथक मुददों पर विस्तार से चर्चा विशेष रूप से सिख धार्मिक संस्थानों को कमजोर करने के लिए प्रयासों पर ध्यान केंदित करेगी। उन्होने कहा,‘‘ हम इस साजिश में शामिल लोगों का पर्दाफाश करेंगें और पूरे पंथ से अकाली दल का समर्थन करने की अपील करेंगें जो हमेशा सिखों के गौरव और प्रतिष्ठा के लिए सुरक्षा कवच के रूप में खड़ा रहा है।’’

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh