अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि नया गांव को सभी पहलूओं में न्यू चंडीगढ़ का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा
नगर निगम चुनाव अभियान में भाग लेते घोषणा की कि सभी गैरकानूनी बस्तियों को कानूनी मान्यता दी जाएगी, नागरिक सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा
न्यूज़म ब्यूरो
नया गांव (मोहाली), 24मई। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि राज्य में सरकार बनने के बाद पार्टी नया गांव के एकीकृत विकास के लिए 500 करोड़ रूपये खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नगरपालिका चुनावों के लिए प्रचार के दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ हम नया गांव के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी काॅलोनियों को वैध बनाएंगें और एक आधुनिक सड़क नेटवर्क के साथ-साथ सीवरेज और सार्वजनिक लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें।
हम इसे हर तरह से न्यू चंडीगढ़ का अभिन्न अंग बनाएंगें।’’ सरदार बादल ने नया गांव से अपने व्यक्तिगत संबंध के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने इस क्षेत्र में काफी समय बिताया है।
उन्होने कहा,‘‘ यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नही दी जा रही । यह बेहद चिंता का विषय है कि पिछली कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार दोनों ने ही इस क्षेत्र की पूरी तरह से उपेक्षा की है।’’
उन्होने आश्वासन दिया कि एक बाद अकाली दल की सरकार बनने के बाद उसी स्थान का दौरा करेंगें और वहां के लोगों से पूछेंगें कि उनकी सभी शिकायतों का समाधान किया गया यां नही।’’
सरदार बादल ने इस मौके पर रविंदर सिंह खेड़ा द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की बेहद सराहना की और क्षेत्र के लोगों से उन्हें पूरा समर्थन देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पार्टीनेता गुरध्यान सिंह और एस.जी.पी.सी मैंबर अजमेर सिंह खेड़ा भी मौजूद थे।




