Follow

रीवा आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की हो उच्चस्तरीय जांच : गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के राज्यपाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र
न्यूज़म ब्यूरो 
चंडीगढ़, 29 मई। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर रीवा में पूज्य आर्यिका माताजी की दुर्घटना में हुई मृत्यु के प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है।
कटारिया को श्री दिगंबर जैन सोसाइटी (रजि.), सेक्टर-27 बी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्म बहादुर जैन द्वारा एक अनुरोध-पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें रीवा दुर्घटना प्रकरण की पारदर्शी जांच तथा विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाए जाने की मांग की गई है।
राज्यपाल कटारिया ने अपने पत्र में कहा कि उपलब्ध तथ्यों, वीडियो क्लिपों एवं परिस्थितियों के आधार पर समाज में गहरी चिंता एवं आशंका का वातावरण बना हुआ है। ऐसे में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है, ताकि सत्य सामने आ सके और समाज में विश्वास कायम रहे।
उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से इस विषय पर उचित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने का आग्रह किया है। साथ ही विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर भी बल दिया है।
Advertisement
Tap to Refresh