न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 5 मार्च : हरियाणा विधान सभा में वीरवार को नया रिकॉर्ड स्थापित हो गया। प्रश्नकाल के लिए निर्धारित सभी 20 प्रश्न कार्यवाही में शामिल हुए। इतना ही नहीं मात्र 55 मिनट में सभी सवालों और उनके जवाब में सदन में सार्थक चर्चा हुई। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इसे अंत्योदय का नया आयाम बताया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज के प्रश्नकाल के लिए सवाल लगाने वाले प्रत्येक सदस्य को संतोषजनक ढंग से जवाब मिला है। जिस प्रकार आज देश में हर तरफ अंत्योदय की चर्चा हो रही है, उसी प्रकार आज हरियाणा विधान सभा के सदन में भी अंत्योदय की मिसाल पेश की गई है। अंतिम प्रश्न तक के जवाब न सिर्फ सदन पटल पर रखे गए बल्कि उन सभी पर सार्थक चर्चा भी हो सकी है। सभी को बोलने का अवसर मिला है, जो कि अपने आप में अनूठा उदाहरण है।
उनके लिए यह संतुष्टि का विषय है कि सभी सदस्यों के प्रश्न कार्यवाही का हिस्सा बने। इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों और मंत्रियों का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने संक्षिप्त में अपनी बात रख कर, ऐसी कार्यवाही में सहयोग किया। सदस्य मंत्रियों ने भी इसकी सराहना की।
बजट सत्र के दौरान हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही का संचालन करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
