Follow

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

नई दिल्ली। नए साल से पहले रेल यात्रियों को झटका लगा है। भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ी हुई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगी। इस फैसले का असर जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि, रेलवे ने साफ किया है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे के अनुसार, यह बढ़ोतरी सीमित है और यात्रियों पर बहुत ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को कुल मिलाकर सिर्फ 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

किस श्रेणी में कितना बढ़ेगा किराया ?

साधारण श्रेणी:- 215 किमी से अधिक की यात्रा पर 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-एसी):- 2 पैसा प्रति किमी की वृद्धि

Advertisement

एसी श्रेणी:- 2 पैसा प्रति किमी किराया बढ़ेगा

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh