Follow

पंजाब के राज्यपाल ने हिमाचल के गवर्नर से लोक भवन में की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 10 मई, 2026 : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता सेे आज रविवार को लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कविन्द्र गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

बैठक के दौरान पारस्परिक हितों से जुड़े अंतर-राज्यीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सहयोगपूर्ण संघीय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी वैचारिक आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh