चंडीगढ़, 02.01.2026 : पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राज भवन में चंडीगढ़ प्रशासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का औपचारिक विमोचन किया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, सचिव, जनसंपर्क प्रेरणा पुरी, प्रशासक के विशेष सचिव अभिजीत विजय चौधरी, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एसएसपी, चंडीगढ़ कंवरदीप कौर और निदेशक जनसंपर्क यूटी चंडीगढ़ राजीव तिवारी शामिल थे।
राज्यपाल ने जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए इस व्यावहारिक एवं आकर्षक एक-पृष्ठीय कैलेंडर की सराहना की और कहा कि यह कैलेंडर प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।