Follow

पंजाब सरकार नशे की ओवरडोज से होने वाली मौतों को दबाने की कर रही कोशिश : बीबा बादल

बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राज्य में पिछले 5 सालों में 3.5 लाख से अधिक मौतों का अनुमान

अकाली दल की  सांसद ने आम आदमी पार्टी छोड़कर पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता का समर्थन किया

राजासांसी रैली के दौरान उन्हें पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : बीबा बादल  

बठिंडा सांसद ने सोनिया गांधी की निंदा करते हुए कहा कि उन्होने माफी का एक शब्द भी नही कहा, बल्कि संस्मरण की एक पंक्ति ने 1984 के सिख कत्लेआम पर कांग्रेस के झूठे अफसोस का पर्दाफाश कर दिया

कहा कि यह गांवों में नशे से संबंधित मौत का शिकार हुए नौजवानों का एक रूढ़िवादी अनुमान है, जिसमें प्रत्येक गांव में औसतन पांच मौतें दर्ज की गई

Advertisement

मुख्यमंत्री से सवाल किया कि उन्होने कितने ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और अब तक किसी भी ‘चिटटा’ के कारखानों पर छापा क्यों नही मारा गया ?

बीबा बादल ने अजनाला और डेरा बाबा नानक में विशाल महिला सभाओं का आयोजन किया 

न्यूज़म ब्यूरो

अजनाला/डेरा बाबा नानक/11 नवंबर। शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले पांच सालों में नशे की वेदी पर  5 लाख से ज्यादा नौजवानों की बलि दी है। उन्होने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस संकट की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत पद छोड़ने की मांग की है।


अजनाला और डेरा बाबा नानक में बड़ी संख्या में उत्साही महिलाओं की सभाओं को संबोधित करते हुए बठिंडा सांसद ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि पंजाब के लगभग हर गांव में पिछले 5 साल में  पांच ड्रग्स के कारण मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होने कहा,‘‘ अगर हम इस बात को देंखें कि पंजाब में 13 हजार गांव हैं तो अकेले गांवों में करने वालों की संख्या 5लाख तक पहुंच गई है। अगर हम कस्बों और शहरों में नशे के कारण मौतों को शामिल करें तो यह आंकड़ा कुछ लाख और बढ़ जाएगा।’’

यह कहते हुए कि नशे के खतरे की वास्तविकता लाने के बजाय आम आदमी पार्टी इस मामले को दबाने में लगी हुई है। बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा,‘‘ नशे से होने वाली मौतों को दर्ज नही किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी सरकार ने तो भम्में कलां के दलजीत सिंह के मामले की तरह शवों का ‘अपहरण’ करने और एक अन्य नशे की ओवरडोज से पीड़ित -बटाला के बिक्रमजीत सिंह का जबरन अंतिम संस्कार करने की हद तक चली गई है।’’

यह कहते हुए कि इस मामले को दबाने की कवायद की  असल पीड़ित महिलाएं जवाब मांग रही हैं, बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा,‘‘ महिलाएं गुरु दोखी मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल कर रही हैं कि उन्होने अब तक कितने ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है? उन्होने उन कारखानों पर छापा क्यों नही मारा जहां ‘चिटटा’ का निर्माण किया जाता है? उन्होने कहा,‘‘ ऐसा करने के बजाय मुख्यमंत्री शेरों के मोहनजीत सिंह और दिड़बा के गुलजार सिंह जैसे मुखबिरों को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने में व्यस्त है।

यह कहते हुए कि आतंकवाद यां कत्लेआम और यहां तक कि कोविड महामारी के दौरान इतने लाख नौजवानों की मौत नही हुई, बीबा बादल ने दावा करते हुए बीबा बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों को विफल कर दिया है। उन्होने कहा कि अब महिलाओं को खुद ड्रग माफिया का सामना करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होने महिलाओं से अकाली दल द्वारा गठित ‘माई भागो की फौज’ में शामिल होने और नशे के तस्करों से निपटने के लिए अपने गावों में ‘जत्था’ बनाने की अपील की। उन्होने महिलाओं से ड्रग तस्करों और उनके संरक्षकों चाहे वे आम आदमी पार्टी के नेता हों यां पुलिस अधिकारी, उनके बारे जानकारी एकत्र करने का आग्रह किया।

उन्होने कहा,‘‘ अगली अकाली दल सरकार बनने के बाद एक महिला डीजीपी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्य बल को ‘माई भागो की फौज’ के मैंबरों द्वारा दर्ज किए गए सभी आंकड़ों की जांच करने और सभी नशे के अपराधियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ’’ उन्हानेे कहा कि नशा करने वालों के लिए एक पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा , जिसमें उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा और नए सिरे से शुरूआत करने के लिए कर्ज भी दिया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ इसके अलावा एक नया कानून लाया जाएगा जिसके तहत सभी ड्रग तस्करों को दस साल तक जमानत न देने और पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।’’

डेरा बाबा नानक में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए बीबा हरसिमरत कौर बादल ने सोनिया गांधी की उनकी पुस्तक ‘बिलाॅन्गिंग-ए जर्नी आॅफ लव’ में 1984 में दिल्ली और देश के विभिन्न हिस्सों में सिखों के कत्लेआम में अपने परिवार की भूमिका के लिए माफी न मांगने के लिए निंदा की। उन्होने कहा,‘‘ गांधी परिवार की लगातार तीन पीढ़ियो ंने कांग्रेस पार्टी द्वारा रची और अंजाम दिए गए इस कत्लेआम की घटना के लिए माफी मांगने से परहेज किया। उन्होने कहा कि यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह से भी कत्लेआम के लिए माफी मंगवाई , लेकिन खुद ऐसा करने से परहेज किया।’’

अजनाला में सभा को संबोधित करने वालों में जोध सिंह समरा, बीबी रवजीत कौर समरा, बीबी स्वर्ण कौर तेड़ा, बीबी रजनी बाला -शहरी प्रधान, बीबी राजविंदर कौर -ग्रामीण प्रधान अजनाला, बीबी सतविंदर कौर, श्रद्धा रानी, स्टेज सचिव बीबी अमनप्रीत कौर, बीबी गुरसपूर्ति कौर भूरेगिल वाले और डेरा बाबा नानक से बीबी हरभजन कौर लंगाह और सुखनिंदर सिंह सोनू लंगाह शामिल थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh