Follow

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायक हरमीत सिंह संधू को शपथ दिलाई

चंडीगढ़, 20 नवंबर। पंजाब विधानसभा स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधान सभा सचिवालय में तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक श्री हरमीत सिंह संधू को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हरमीत सिंह संधू अपने क्षेत्र की जनता की जायज मांगों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

श्री हरमीत सिंह संधू ने शपथ ली कि वे विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे तथा भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से पालन करेंगे तथा अपने क्षेत्र की भलाई के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
 
स्पीकर ने हाल ही में तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायक श्री हरमीत सिंह संधू को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
 
विधायक श्री हरमीत सिंह संधू ने गुरु साहिब का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने वादा किया कि वे अपने क्षेत्र की जनता को कभी निराश नहीं होने देंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh