Follow

यूटी चंडीगढ़ में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न : मंदीप सिंह बराड़

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर : भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज यूटी चंडीगढ़ में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस – पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अभियान यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। 

0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियोमाइलाइटिस से सुरक्षा प्रदान करने के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन (bOPV) की दो बूंदें पिलाई गईं। शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में कुल 471 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए, जिनकी निगरानी 99 सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा की गई।

इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन मंदीप सिंह बराड़ द्वारा मॉडल टीकाकरण केंद्र, सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच), सेक्टर 16, चंडीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सुमन सिंह ने स्वास्थ्य सचिव को चंडीगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जानकारी दी तथा बच्चों को पोलियो की दवा भी पिलाई।

 

इस अभियान में सामुदायिक सहभागिता उत्साहजनक रही, जिसमें नगर पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पल्स पोलियो बूथों का उद्घाटन किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूएनडीपी एवं रोटरी सहित विभिन्न संगठनों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत, पोलियो उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ द्वारा रोटरी क्लब के सहयोग से सुखना लेक पर एक वॉकाथॉन का आयोजन भी किया गया।

Advertisement

दिनभर चले इस अभियान के दौरान यूटी चंडीगढ़ में कुल 43,063 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ ने पल्स पोलियो बूथों पर अपने बच्चों को लाने हेतु शहरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे चंडीगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की निरंतर सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी अपना सहयोग प्रदान करते रहें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh