Follow

वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर्स को प्रेमानंदजी महाराज ने दी चेतावनी

Listen to this article

उन्होंने कहा, मनोरंजन में फंसे तो करियर खत्म, जीत से जुड़ा है देश का गौरव

मथुरा। प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने ऑलराउंडर महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को खेल और जीवन को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट भले ही एक खेल हो, लेकिन भारत में इसे केवल मनोरंजन के रूप में नहीं देखा जाता। मैच में जीत से पूरा देश खुश होता है और इसे राष्ट्रीय गौरव से जोड़कर देखा जाता है।

प्रेमानंदजी ने कहा, “मैच जीतना तो एक खेल है, लेकिन इससे पूरे देशवासी खुश हो जाते हैं। भारतवासी खेल को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सम्मान और गौरव से जोड़कर देखते हैं।” 

Advertisement

उन्होंने खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खिलाड़ी मनोरंजन और भटकाव में फंस गए तो उनका करियर समाप्त हो सकता है।

उन्होंने महिला क्रिकेटर को सलाह दी कि खिलाड़ी का लक्ष्य हमेशा जीत होना चाहिए। इसके लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण जरूरी है।

साथ ही उन्होंने आध्यात्मिक संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि भगवान का चिंतन रखने से मन एकाग्र रहता है और कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की शक्ति मिलती है।

 

प्रेमानंदजी के इस संदेश को खेल और अध्यात्म के संतुलन के रूप में देखा जा रहा है, जो युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन बल्कि सशक्त चरित्र निर्माण की भी प्रेरणा देता है।

 

 

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh