Follow

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

न्यूज़म ब्यूरो 

नयी दिल्ली । सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए गए हैं।

नई कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बढ़ी हुई दरें सोमवार सुबह से लागू कर दी गई हैं।

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh