चंडीगढ़, 6 जनवरी 2026 : आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आज वलटोहा सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है और पंजाब पुलिस अपना फर्ज बखूबी निभा रही है। वलटोहा सरपंच हत्याकांड मामले में आज तरनतारन के नजदीक पंजाब पुलिस और हत्यारों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी की मौत हो गई है।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति भले ही वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अगर वह कानून अपने हाथों में लेगा तो पंजाब पुलिस अपना काम बखूबी करेगी।
बलतेज पन्नू ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।