Follow

संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को दी बेहतरीन सौगात : मुख्यमंत्री

पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को “श्री गुरु रविदास महाराज जी” के नाम पर करने के लिए जताया आभार

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये निर्णय श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री

 

न्यूज़म ब्यूरो 

Advertisement

चंडीगढ़, 1 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर **‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर’** करने के ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह निर्णय श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों—समानता, करुणा, सेवा और मानव गरिमा—के प्रति एक विनम्र श्रद्धांजलि है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने सदियों पहले समाज में व्याप्त जाति-पाति, ऊँच-नीच और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को एकता, भाईचारे एवं आध्यात्मिक जागृति की नई दिशा प्रदान की। प्रधानमंत्री का यह कदम पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है, और पूरे देश के लिए सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जयंती के इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज को दी गई यह बेहतरीन सौगात अत्यंत सराहनीय है। यह निर्णय गुरु रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और उनके आदर्शों को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आदमपुर हवाई अड्डा अब न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि गुरु रविदास जी के संदेशों का प्रतीक भी बनेगा।

 

नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक और मजबूत पहल है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों—‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’—को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और एक मजबूत, समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh