मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गौसंरक्षण, गौशालाओं के विकास और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। प्रदेश को बेसहारा गौवंश से मुक्त कराने के लिए पानीपत व हिसार में गौ अभ्यारण्य स्थापित किए गए हैं। हरियाणा में 686 गौशालाओं में लगभग 4 लाख गौवंश का पालन हो रहा है और 330 गौशालाओं में सोलर प्लांट लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक जी के तीन मूल मंत्र — मेहनत से कीरत करना, वंड छकना और नाम जपना — हमें जीवन में अपनाने चाहिए।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।