Follow

कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं रहना चाहिए वंचित : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 19 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिरसा के पंचायत भवन में आयोजित जन कल्याण शिविर का अवलोकन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना था। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल सहित विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाई।

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक और कल्याणकारी स्टालों का निरीक्षण किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभागों द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

Advertisement

इस मौके पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। सरकार की नीतियां पारदर्शी हैं और तकनीकी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए सीधा लाभ लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा मौजूद रहीं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh