Follow

न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने की हिमाचल के CM से भेंट

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 1 अक्तूबर, 2026 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सेब उत्पादन का हिमाचल की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार बागवानी को सुदृढ़ करने के लिए नवीन तकनीक व नवाचार को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल व न्यूजीलैंड के किसानों व बागवानों के लिए एक्सपोजर विजिट करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू को अवगत करवाया कि न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए इच्छुक है। उन्होंने न्यूजीलैंड द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।

Advertisement

इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, कांउसलर प्राथमिक उद्योग, उच्चायोग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक प्रियम अरोड़ा, डेनियल व लैकलन उपस्थित थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh