Follow

नेहरू के बतौर प्रधानमंत्री 12 साल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज” : अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ लेकर देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया : अनिल विज
मोदी के बतौर प्रधानमंत्री सबसे लंबा कार्यकाल 12 वर्ष होने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ किया और दीर्घायु की कामना की
न्यूज़म ब्यूरो
चण्डीगढ़, 10 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी ज्यादा आज उनका एक दिन हो गया है। दोनों के समय का यदि तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो “जवाहर लाल नेहरू जी के 12 साल अंधेरी रात थे” और “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल चमकता हुआ सूरज है”, जिसके तहत आज देश में हर क्षेत्र तरक्की का रहा है।
विज आज अम्बाला छावनी के सनातन धर्म मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य पर आयोजित हवन यज्ञ के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रधानमंत्री बनकर काम करते हुए सबसे ज्यादा लंबा समय 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज अम्बाला छावनी में श्रद्धा के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ करके प्रार्थना की है कि जिस प्रकार उन्होंने 12 सालों में देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग, सबको साथ लेकर, सबका विश्वास बनाकर काम किया है, इसी प्रकार से वो लंबे समय तक इस देश के लिए काम करते रहें और हमारा देश नई बुलंदियों को छूता रहे।
वहीं, आज अंबाला छावनी के सनातन धर्म मंदिर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।
इससे पहले, उनका यहां पहुंचने पर सनातन धर्म मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलविंद्र शाहपुर, भाजपा नेता भाजपा नेता बीएस बिंद्रा, संजीव वालिया, विजेंद्र चौहान, जसबीर जस्सी, राजीव डिम्पल, किरणपाल चौहान, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल, तरविंद्र सिंह सोनू, सुदर्शन सिंह सहगल, संजीव अत्री, श्याम सुंदर अरोड़ा, शिवा काकरान, राज कुमार राजा, दीपक भसीन, आशीष गुलाटी, आरती सहगल, सोनाली उप्पल, नेहा पुरी, भोली बिंद्रा, रशिम वर्मा, मीनू धीमान आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Tap to Refresh