Follow

नीट पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेगी हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री यात्रा सुविधा

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 18 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए तथा 21 जून 2026 को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को अपना वैध नीट प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) प्रस्तुत करना होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के हितों के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह सुनिश्चित करेगी कि नीट पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh