एनडीए की प्रचंड विजय पर सुमन सैनी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
जनता का विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत-सुमन सैनी
नारायणगढ़, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने आज नारायणगढ़ में कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, उनके दूरदर्शी निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सबका साथ-सबका विकास की नीति में जनता के विश्वास की जीत है।
उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव परिणाम यह साबित करता है कि देश की जनता विकास, पारदर्शिता, राष्ट्रीय सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व चाहती है। उन्होंने कहा कि आज भारत में युवा, किसान, महिला, व्यापारी और आम नागरिक एक ऐसी सरकार के साथ खड़ा है जिसने सिर्फ वादे नहीं बल्कि काम करके दिखाया है।
श्रीमती सैनी ने कहा कि एनडीए की यह जीत विरोधियों के भ्रम फैलाने की राजनीति और नकारात्मक सोच के खिलाफ जनता का मजबूत जवाब है। उन्होंने कहा कि देश आज आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और बिहार का यह जनादेश उस दिशा में एक और मजबूत कदम है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटे गए और जयकारों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए नेताओं के समर्थन में नारे भी लगाए। उन्होंने अंत में कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक विजय नहीं बल्कि जनता, लोकतंत्र और राष्ट्रहित की विजय है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, जगपाल सैनी, हनीश सैनी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, नम्बरदार सुरेश पाल, मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेन्द्र राणा कुराली, मण्डल प्रधान जगदीप कौर, धर्मवीर गुर्जर, मा. केहर सिंह सैनी, पार्षद सिम्पी गेरा, राजू मक्कड़, संजीव कौशिक, प्रवीण धीमान, मंगू राम कंजाला, बीडीसी मैम्बर दीप चंद सैनी, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन संजीव गुर्जर, नेब सैनी, रणधीर सैनी, संजीव सैनी संगरानी, प्रीतपाल कौर मक्कड़, मंजू कौशिक, जय भगवान तथा सोमनाथ शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।