पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित “स्वदेशी महोत्सव 2025” में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से लोक नर्तकों और लोक नृत्यांगनाओं ने लोक गीत गाकर किया। मौके पर पंचकूला जिला प्रशासन के अलावा आयोजक एवं कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वदेशी महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और स्वदेशी जीवन शैली के जीवंत रूप में प्रस्तुत किए जाने को सराहा, साथ ही विरासत प्रदर्शनी व अन्य स्टालों का घूम घूमकर आनंद लिया।
गौरतलब है कि स्वदेशी जागरण मंच की ओर से 10 दिवसीय स्वदेशी महोत्सव 2025 का आयोजन पंचकूला में किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, राजेश गोयल, कृष्ण लांबा सहित कई लोग मौजूद हैं।
…खबर कुछ और रोचक फोटोज के साथ लगातार अपडेट हो रही है।