Follow

हत्या का आरोपी 28 साल बाद बिहार से गिरफ्तार

Oplus_131072

बहन को तलाक देने की रंजिश में की थी जीजा की हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका,पार्टी के बहाने बुलाकर की हत्या,मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में

न्यूज़म ब्यूरो

डोंबिवली, 20 अक्टूबर। बहन को तलाक देने के विवाद में जीजा की पत्थर से कुचलकर हत्या करने और वारदात को रेल हादसा दिखाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में डोंबिवली जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 28 साल बाद मुख्य आरोपी संदीप कृष्णन को बिहार से गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपी विनोद यादव और विनेश कृष्णन अब भी फरार हैं।

रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 1998 को डोंबिवली और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच शैलेश मोरे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। शुरुआती जांच में इसे रेल हादसा माना गया था, लेकिन बाद में हत्या का संदेह होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Advertisement

पार्टी के बहाने बुलाकर की हत्या

जांच में सामने आया कि शैलेश मोरे द्वारा आरोपी की बहन को तलाक दिए जाने के कारण विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते संदीप कृष्णन और उसके दो साथियों ने शैलेश को पार्टी के बहाने बुलाया और पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को दुर्घटना का रूप देने और सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में

डोंबिवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब थोरात के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप कृष्णन को बिहार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कल्याण न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस फरार आरोपियों विनोद यादव और विनेश कृष्णन की तलाश में जुटी है। करीब तीन दशक पुराने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से जांच को नई दिशा मिली है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh