Follow

अंबाला में 14 मई को होगी बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल : अजय सिंह तोमर

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

न्यूज़म ब्यूरो

अंबाला, 6 मई। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य के बाढ़ संभावित जिलों में बाढ़ आपदा के दृष्टिगत राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबाला में भी 14 मई को मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया जाएगा, ताकि संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उपायुक्त बुधवार को अपने कार्यालय के सभागार में मॉक ड्रिल अभ्यास को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने मॉक ड्रिल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव दुष्मंता कुमार बेहरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग इस मॉक ड्रिल के तहत सभी कार्यो एवं तैयारियों को करना सुनिश्चित करें, मॉक ड्रिल को आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि यदि को आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो उस समय उस आपदा से निकला जा सकें। इस मॉक ड्रिल के दौरान तमाम गतिविधियां की जाएगी और डेमो के माध्मय से मॉक ड्रिल को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप संचालित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल के दौरान नदी में पानी के बहाव, शहरी क्षेत्रों में जलभराव, भवनों को क्षति तथा लोगों के फंसने जैसी संभावित परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों, राहत शिविरों की स्थापना, घायलों के उपचार, एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता, ट्रैफिक प्रबंधन तथा संचार व्यवस्था की प्रभावशीलता का भी परीक्षण किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय को मजबूत रखते हुए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा के समय किसी भी स्थिति से निपटा जा सकें।

बैठक में एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया, सिविल सर्जन डॉ. रेनु बेरी, परियोजना अधिकारी आपदा प्रबंधन जतींद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग संदीप, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग हरभजन सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Tap to Refresh