Follow

मंत्री विपुल गोयल ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के दिए निर्देश

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी समस्याएं

पुलिस आयुक्त को बिना लाईसैंस चल रही मीट की दुकानों को तुंरत बंद करवाने के दिए निर्देश

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 19 मार्च : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध खनन पर संज्ञान लेते हुए जिला खनन अधिकारी को अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में श्री विपुल गोयल ने बैठक में विभिन्न विषयों से संबंधित 8 शिकायतें सुनी, जिनमें से कुछ का समाधान मौके पर ही किया, शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

विपुल गोयल ने पुलिस आयुक्त को विशेष अभियान चलाकर शहर की सभी मीट की दुकानों के लाईसैंस चैक करने और बिना लाईसैंस चल रही मीट की दुकानों को तुंरत बंद करवाने के निर्देश दिए।

Advertisement

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने गांव माजरी निवासियों की रात में अवैध निर्माण करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त को पुलिस को साथ लेकर शाम तक अवैध निर्माण को हटवाने के निर्देश दिए।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने रतपुर कालोनी पिंजौर की राजबाला की बरसात के कारण बिजली के खंभे गिरने व खभों को मजबूती से लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्यकारी अभियंता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को खंभे को जल्द से जल्द कंक्रीट डालकर पक्का व फिक्स करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी तरफ की कोई परेशानी न हो।

राजस्व मंत्री ने गांव बुढनपुर निवासियों की अवैध मंडी लगने के कारण रास्ता बंद होने की शिकायत व रास्ते को खुलवाने की मांग पर नगर निगम के संबंधित अधिकारी को रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस को मीट, मच्छी वालों के लाईसेंस चैक करने के भी निर्देश दिए।

विपुल गोयल ने गांव कंडियाला ब्लाॅक पिंजौर के सरंपच की टयूबवैल लगवाने की मंाग पर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिंकी मंत्री रणबीर गंगवा से दूरभाष के माध्यम से बातचीत कर समस्या का समाधान किया। उन्होने विभाग के कार्यकारी अभियंता को टयूबवैल लगवाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने गांव खोलमोला की बारिश के कारण सडक खराब होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को जल्द से जल्द टेंडर कर सडक बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त को मामले की मानिटरिंग करने व कार्यकारी अभियंता को डीसी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निदेश दिए।

इस अवसर पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पुलिस आयुक्त सिवास कविराज, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी मानव मलिक, आरटीए हैरतजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh