Follow

संजय भाटिया व पूर्व रेसलर द ग्रेट खली सहित कई विधायकों ने जाना मंत्री विज का हाल

Listen to this article

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज दिनभर उनके प्रशंसकों का लगा तांता

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

अम्बाला/चंडीगढ़, 06 मार्च : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर करनाल से पूर्व सांसद एवं राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने उनका हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगल कामना की।

विज के आवास पर विधायकों, पूर्व विधायकों सहित अन्य राजनेताओं, कार्यकर्ताओं व उनके प्रशंसकों ने हालचाल जानते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से पूर्व रेसलर द ग्रेट खली मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना। इस दौरान खली ने जल्द स्वस्थ होकर वापस जनसेवा में लौटने की कामना की। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज हमेशा जनता के बीच रहते हैं।

वहीं, मंत्री अनिल विज से पूंडरी से पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलन, बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज, पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा, गोहाना से पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, गोहाना भाजपा अध्यक्ष बजिंदर सिंह, कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा, ईएसआई एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ देशराज, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक मनीराम शर्मा सहित अन्य ने उनका हालचाल जाना।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh