Follow

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय : शिरोमणी अकाली दल

मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की कड़ी आलोचना की

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान की महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने  और पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज करने की कड़ी निंदा की है। आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि छात्रों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर लाठीचार्ज किया। उन्होने कहा कि यह बेहद निंदनीय है।

अकाली नेता ने कहा कि अकाली दल हमेशा से ही नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की वकालत करता रहा है और छात्रों को अपने कार्यक्रम आयोजित करने का पूरा अधिकार है। सरदार कलेर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने पूर्व काॅलेज के छात्रों के विरूद्ध इस्तेमाल की गई भाषा पर शर्मिंदगी व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सहकर्मियों के खिलाफ इस तरह की गंदी भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है।

Advertisement

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा से स्पष्ट होता है कि उन्हें महिला सहकर्मियों के सम्मान की कोई परवाह नही है। उन्होने कहा कि सिख गुरुओं ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है लेकिन हमारे मुख्यमंत्री इस तथ्य को भूल गए हैं।

सरदार कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपया यां 1500 रूपये के वितरण पर लगाई गई शर्तें सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव को दर्शाती है। उन्होने कहा कि यह सरकार महिलाओं की मदद करने के प्रति गंभीर नही है और महिला दिवार पर इस योजना की घोषणा ने यह साबित कर दिया है।

उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार साल के कार्यकाल में महिलाओं को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है और इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जिम्मेदार हैं।

 

Advertisement
Tap to Refresh