Follow

7 दिसंबर को जुलाना में 8वां स्थापना दिवस मनाएगी जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 10 नवंबर। जननायक जनता पार्टी इस बार सात दिसंबर को जुलाना हलके में कार्यक्रम करके अपना आठवां स्थापना दिवस मनाएगी और प्रत्येक जेजेपी कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाए। बड़ी घोषणा करते हुए यह आह्वान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने किया। वे सोमवार को करनाल में आयोजित जेजेपी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जेजेपी ने संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता दें।

वोट चोरी रोकने के लिए हर बूथ पर बनाएंगे मजबूत एजेंट – दुष्यंत चौटाला

 

राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जेजेपी ने किया संगठन मजबूती पर फोकस

 

चंडीगढ़10 नवंबर। जननायक जनता पार्टी इस बार सात दिसंबर को जुलाना हलके में कार्यक्रम करके अपना आठवां स्थापना दिवस मनाएगी और प्रत्येक जेजेपी कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाए। बड़ी घोषणा करते हुए यह आह्वान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने किया। वे सोमवार को करनाल में आयोजित जेजेपी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जेजेपी ने संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता दें।

Advertisement

 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने संगठन विस्तार के कार्य को और गति देगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी के पास मजबूत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की फौज है और स्थापना दिवस कार्यक्रम से पहले हलका कार्यकारिणियों के गठन पर पूरा जोर दिया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने वोट चोरी रोकने के लिए बूथ स्तर पर जेजेपी के मजबूत बूथ एजेंट बनाने की बात कही और कहा कि सभी मिलकर झूठे राजनेताओं को बेनकाब करने और जेजेपी को मजबूत करने का संकल्प लें। पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश की नजर आज से जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर है और अगले तीस दिन मेहनत कर कार्यक्रम को कामयाब और ऐतिहासिक बनाए। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने आज मंडियों में किसान की दयनीय हालतफसल खराबे के मुआवजा के लिए चिंतित किसानधान फर्जीवाड़े और प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आगे कहा कि आज मजबूती के साथ वापस युवा वर्ग जेजेपी के साथ जुड़ रहा है।

 

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने करनाल पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को जमीन से जुड़ा नेता बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के टिप्स दिए। वहीं जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद 21 दिसंबर से फिर से बचे जिलों में जेजेपी युवा योद्धा सम्मेलन करेगी और 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं का प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने हरियाणा में एसआईआर नहीं करवाने के फैसले को भाजपा की नियत में खोट बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानीराजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मिलपंजाब प्रदेश अध्यक्ष संदीप न्यौलदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागरगुजरात प्रदेश अध्यक्ष बच्चन सिंह गुर्जरपूर्व विधायक रमेश खटकअमरजीत ढांडारामकुमार कटवाल सहित जेजेपी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारीअध्यक्षसभी जिला अध्यक्षहलका अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

 
 

 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh