Follow

मंदिर को जैन दंपति ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण

करीब 160 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में सौंपा दान

न्यूज़म ब्यूरो

तिरुपति, 26 नवंबर। चेन्नई के श्रद्धालु वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने बृहस्पतिवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में जैन दंपति ने यह दान भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित किया।

45 आभूषणों के नौ सेट किए दान

दान किए गए आभूषणों में नौ सेट में रखे 45 आभूषण शामिल हैं। इनमें भगवान श्रीवरु का मुकुट और पद्म पादालु (चरणों के आभूषण) सहित कई अन्य आभूषण हैं। टीटीडी की आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।

Advertisement

अब तक का सबसे बड़ा दान

टीटीडी सूत्रों के अनुसार, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक श्रद्धालु की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान माना जा रहा है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इतने बड़े दान के लिए जैन दंपति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीवरु की महिमा का वर्णन करना संभव नहीं है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh