Follow

हावा प्रमुख नेगी हुक्मा मेहता की अध्यक्षता में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Listen to this article

बीटीसी भानु आई.टी.बी.पी. में हुए कई आयोजन

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला। बी.टी.सी. भानु द्वारा हावा प्रमुख नेगी हुक्मा मेहता की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चेयरपर्सन हावा के अतिरिक्त मेहताब कौर, कंचन कांडपाल एवं बी.टी.सी. हावा परिवार की सदस्याएँ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ हावा प्रमुख नेगी हुक्मा मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा हावा परिवारों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में हावा प्रमुख नेगी हुक्मा मेहता ने समाज में महिलाओं द्वारा अपनी पहचान बनाए रखने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं को उनकी आवाज दबाने वाली शक्तियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहने और सशक्त बनने की प्रेरणा दी।

हावा परिवारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हावा  प्रमुख हुक्मा नेगी मेहता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इसके उपरांत हावा प्रमुख द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अंत में मेंटर हावा, बी.टी.सी. भानु द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हिस्सा बनने हेतु सभी को आमंत्रित करने तथा सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत संस्थान की हावा सदस्याओं द्वारा गवर्नमेंट हॉस्पिटल पंचकूला में रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया गया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh