CM मान पंजाब के लोगों से माफी मांगे : नायब सिंह सैनी
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 14 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में ज्वाइन करवाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मान साहब ने जो ये नकली पगड़ी की बात कही है, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मान साहब हमारे लिए तो पगड़ी गुरुओं का सम्मान है। हमारे लिए श्रद्धा, विश्वास और आदर का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पगड़ी हमारे लिए हमारे गुरुओं की दी हुई परंपरा है। हमारे गुरुओं की दी हुई सीख पर ही चलते हुए हम अपनी सरकार चला रहे हैं। अगर भगवंत मान इस पगड़ी को नकली बता रहे हैं तो भगवंत मान उस स्थान पर जा कर माफी मांगे, जहां हमारे गुरुओं ने ये दस्तार सजाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मान साहब पंजाब के लोगों से माफी मांगे। इन्होंने पंजाब की जनता का अपमान किया है। ये गुरुओं से और पंजाब की जनता से माफी मांगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे गुरुओं की शहादत की वजह से ही आज हम यहाँ बैठे हैं। इस मौके पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।