हरियाणा के खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेश के खनन से सम्बन्धित हितधारकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की
न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 20 जुलाई। हरियाणा के खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सैक्टर 1 स्थित रैड बिशप में खनन से सम्बन्धित हितधारकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए और उन्हें आश्वासन दिया कि बेहतर सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने हितधारकों से अपनी बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने की अपील की।
इस अवसर पर आयुक्त एवं सचिव खनन विभाग सीजी रजनीकांथन, खनन विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक कैप्टेन मनीष कुमार लोहान भी उपस्थित थे।
खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी हितधारकों से खनन गतिविधियों में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और उनका जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आयुक्त एवं सचिव व निदेशक जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक कर सभी सुझावों पर विचार विमर्श करेंगे। पंवार ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन किसी भी सूरत में बार्दस्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आबंटित माइनिंग स्थलों पर सरकार की हिदायतों के अनुसार ही खनन गतिविधियां की जाएं।
बैठक में भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ, पलवल, नूंह, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, गुडगांव के 39 हितधारकों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्य भू विज्ञानिक दीपक हुडडा, माधवी गुप्ता तथा विभाग के सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
