Follow

सोनिया गांधी से कभी मुलाकात नहीं हुई, फिर मेरे बारे में टिप्पणी कैसे कर सकती हैं : अन्ना हजारे

न्यूज़म ब्यूरो 

नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने सोनिया गांधी के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उनके आंदोलन को 2014 में मनमोहन सिंह सरकार की हार की वजह बताया गया। अन्ना ने इस दावे का आधार पूछते हुए कहा कि आखिर किस तथ्य के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है।

अन्ना हजारे ने स्पष्ट किया कि उनका भाजपा या आरएसएस से कोई लेना-देना नहीं है। वह न तो उनके कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और न ही किसी राजनीतिक दल से उनका संबंध है। उन्होंने कहा, ”मैं जो कुछ भी करता हूं, समाज और देश के लिए करता हूं।”

सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए अन्ना ने कहा कि न तो उन्होंने कभी सोनिया गांधी को देखा है और न ही सोनिया ने उन्हें। ऐसे में बिना मिले किसी के बारे में टिप्पणी करना कितना उचित है? उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। अस्पष्ट बयानों से किसी की छवि खराब होती है।

अन्ना ने कहा कि उनकी आलोचना करने के बजाय देश और समाज की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सूखे जैसी गंभीर समस्या का भी उल्लेख किया।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh