Follow

संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंची महामहिम, लिया आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद के दर्शन किए, आज अस्पताल का करेंगी उद्घाटन 

न्यूज़म ब्यूरो 

मथुरा। देश की प्रथम नागरिक…महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह 7:20 बजे वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केली कुंज में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। लगभग 30 मिनट मंदिर परिसर में बिताने के बाद उन्होंने प्रेम मंदिर के दर्शन किए।

अपने कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति दोपहर 12:20 से 1:40 बजे तक रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल में 70 बेड के कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। शाम 5:20 बजे उनका काफिला साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम पहुंचेगा, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा।

इससे पहले गुरुवार शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति ने इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh