Follow

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की देने की घोषणा की

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। वे जिला शिमला के रोहडू़ से संबंध रखती हैं। मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को टीम सहित पहला विश्व कप जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सेमिफाइनल और फाइनल क्रिकेट मैच देखे और इन मैचांे में भारत की महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा समर्पण से लड़कियां अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरणा प्राप्त करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम गत सायं दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर महिला विश्व कप-2025 की विजेता बनी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh