Follow

13 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में तेज बारिश और हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है, मध्य प्रदेश में 65 और राजस्थान में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

Rahul Gupta
नई दिल्ली, 13 सितंबर।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 13 सितंबर को देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम और केरल समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आंधी का अलर्ट

दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर और चित्रकूट में तेज बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

बिहार में भी तूफानी बारिश का अनुमान

बिहार के अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में तेज बारिश के साथ आंधी आने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मध्य प्रदेश के बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान में आंधी के साथ बारिश

राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का खतरा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh