न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 5 मार्च : हरियाणा राज्यसभा के द्वि–वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी।
अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से संजय भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगा।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
