Follow

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को दिलाई HPSC के अध्यक्ष पद की शपथ

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहे उपस्थित

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहाँ सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई।

सतीश कुमार ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज यहाँ हरियाणा लोक भवन में किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ्यूचर की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव पंकज, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. ए.एस. चावला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा नवनियुक्त हरियाणा लोक सेवा आयोग अध्यक्ष सतीश कुमार के परिजन भी उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh