Follow

हरियाणा सरकार किसानों के हित में कर रही कार्य : श्याम सिंह राणा

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 21 फरवरी : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। जिस तीव्र गति से सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं, भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो में विभिन्न राज्यों और संस्थानों द्वारा लगाई गई स्टॉलें किसानों को नवीनतम तकनीक से रूबरू करा रही हैं, जितनी जानकारी बढ़ेगी, किसान उतना ही उन्नत और समृद्ध होगा।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को करनाल में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो एवं राइस एंड ग्रेन एक्सपो के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में विभिन्न राज्यों, विभिन्न विभागों व विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाई स्टॉलों का अवलोकन किया व आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

 

कृषि एक्सपो किसानों और उद्यमियों के लिए बनेंगे मील का पत्थर :  कृष्ण कुमार बेदी 

Advertisement

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के एक्सपो किसानों और उद्यमियों के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। एक्सपो में विभिन्न राज्यों से आए स्टॉलों के माध्यम से तकनीक और नए विचारों को साझा करने का एक साझा मंच मिलता है।

उन्होंने कहा कि एक्सपो लगाने वाले आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले किसानों व उद्यमियों का हौसला बढ़ाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसी प्रदर्शनियों से न केवल किसानों को नई दिशा मिलती है, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh