Follow

कैप्टन अमरिंदर सिंह से हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की भेंट

न्यूज़म ब्यूरो 

मोहाली। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज जी ने आज मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंद्र सिंह से भेंट की।

इस दौरान मंत्री विज ने पटियाला के महाराजा एवं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ ही दीर्घायु होने की मंगलकामना भी की। 

 

Advertisement
Advertisement
Tap to Refresh