Follow

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का पूछा हालचाल

न्यूज़म ब्यूरो 

फरीदाबाद। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने सूरजकुंड मेला दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए आज अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की।

 

डीजीपी अजय सिंघल ने प्रत्येक घायल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार एवं पुलिस विभाग उनके समुचित उपचार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

इस अवसर पर डीजीपी सिंघल ने कहा कि दुर्घटना अत्यंत दुखद है और प्रशासन घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि उपचार प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनी रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh