Follow

राज्यपाल ने सपत्नीक की मोटरबोट की सवारी, शिवालिक पहाड़ियों के लिए खूबसूरत नज़ारे

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सिसवान झील व वन अभ्यारण्य का किया दौरा

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 31 मार्च, 2026 : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लेडी गवर्नर मित्रा घोष के साथ मंगलवार को सिसवान झील और उसके साथ लगते हुए वन अभ्यारण्य के शांत वातावरण का दौरा किया और वहां की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिक समृद्धि का अनुभव किया।

इस दौरान, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लेडी गवर्नर मित्रा घोष और हरियाणा लोक भवन के सचिव दुष्मंत कुमार बेहेरा ने मोटरबोट की सवारी की। साथ में शिवालिक पहाड़ियों के आसपास के नज़ारों का अवलोकन किया।

Advertisement

उन्होंने वहां स्थित संग्रहालय का भी दौरा किया, जिसमें क्षेत्र की पारिस्थितिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है, और जिसे विभाग द्वारा अत्यंत सावधानीपूर्वक संरक्षित किया गया है।

Special Offer
ADVERTISEMENT

वहां के स्वच्छ वातावरण, शांत जल और सुव्यवस्थित बुनियादी ढांचे से अत्यंत प्रभावित होकर, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. घोष ने इस प्राकृतिक और छिपे हुए स्थल को संरक्षित करने के लिए पंजाब के वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

मंडल वन अधिकारी अमनीत सिंह (आईएफएस) ने उन्हें झील के महत्व, वन अभ्यारण्य की जैव विविधता और पंजाब के वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने सम्मान और स्मृति चिह्न के रूप में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष को सिसवान झील का एक चित्र, साथ ही उनके नाम की पट्टिकाएं और फूलों के गमले भेंट किए।

इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी नीतीश अग्रवाल, एसएमओ डॉ. राजेश तलवार, राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी और हरियाणा लोक भवन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisement
Tap to Refresh