Follow

गीता प्रेस के चेयरमैन केशोराम अग्रवाल का निधन

97 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

न्यूज़म ब्यूरो 

कोलकाता/गोरखपुर। देश की प्रतिष्ठित धार्मिक प्रकाशन संस्था गीता प्रेस से जुड़े वरिष्ठ उद्योगपति एवं चेयरमैन केशोराम अग्रवाल का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से धार्मिक, सामाजिक और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

 

परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कोलकाता के प्रसिद्ध केवड़ातल्ला महाश्मशान में किया गया। यह महाश्मशान कोलकाता के प्रमुख और ऐतिहासिक श्मशान घाटों में गिना जाता है।

Advertisement

 

केशोराम अग्रवाल लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। उनके नेतृत्व में गीता प्रेस ने सनातन धर्म के ग्रंथों और साहित्य के प्रकाशन एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh