अंबाला, 25 नवंबर। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय वायु सेना के विमान से अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला, जिला परिषद के चेयरमैन स. मक्खन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत नगर परिषद की अध्यक्ष स्र्वणजीत कौर, के साथ-साथ वायु सेना व आर्मी के उच्च अधिकारीगणों ने स्वागत किया।
यहां बता कि देश के माननीय प्रधानमंत्री हवाई मार्ग के माध्यम से यहां पहुंचे थे और यही से ज्योतिसर कुरूक्षेत्र मेंं श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम में व अंतराष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम दर्शन कुमार, नगर निगम के सयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा, एडीआईओ शुभभ जोधा के साथ-साथ आर्मी व वायु सेना के अधिकारीगण व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।