Follow

पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता को ग्रहण करवाया पदभार

अम्बाला, 28 मई। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी को उनके कार्यालय में जाकर पदभार ग्रहण करवाकर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होनें नवनिर्वाचित मेयर के साथ-साथ सभी पार्षदों को बधाई दी।

पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज मेयर अक्षिता सैनी ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एसए जैन कॉलेज के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मेयर के साथ-साथ सभी पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होनें इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में विकास का नया सूत्रपात होगा, अम्बाला शहर का भरपूर विकास होगा। उन्होनें कहा कि इस नगर निगम चुनाव में कुछ पुराने व अनुभवी पार्षद चुनकर आए है, साथ ही नए पार्षद भी जनता ने चुने हैं।  पुराने अनुभवी पार्षदों के साथ-साथ नए चुने गए पार्षद अपनी नई उर्जा के साथ अम्बाला शहर का विकास और तेजी से करेंगे। सबका एक ही एजेन्डा है, सारे शहर का सार्वगणिक विकास होगा। जिस प्रकार जनता ने भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन दिया है, उसी प्रकार यहां पर शहर का भी अभूतपूर्व विकास होगा।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होनें लोगों से अपील की नगर निगम से सम्बधिंत किसी कार्य के लिए कोई अनावश्यक शुल्क मांग करता है तो उसकी शिकायत वह नगर निगम कमीश्नर कार्यालय, मेयर के साथ-साथ उन्हें कर सकते है। उन्होनें यह भी बताया कि जब वे विधायक बने थे, तो उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर बोर्ड भी लगवा दिए थे, यदि कोई भी भ्रष्टाचार की बात करता है तो वह अपनी शिकायत यहां पर आकर रख सकता हैं। उन्होनें स्पष्ट किया कि सरकार जीरो टोलरेन्स नीति पर कार्य कर रही है, भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर नव नियुक्त मेयर अक्षिता सैनी ने मेयर पद ग्रहण करने पर खुशी व्यक्त की और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी व आम जन का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होनें कहा कि वह शहर के  विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी को साथ लेकर पूरी ईमानदारी, मेहनत व सेवा भाव से विकास के लिए तत्पर रहेगी। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया है कि वे उन्हें विश्वास दिलाती है कि वे सभी को साथ लेकर अम्बाला शहर में विकास कार्यो को तेजी से करवाने का काम करेंगी। उन्होनें पूर्व मंत्री असीम गोयल का भी विशेषतौर पर आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपना पूरा विश्वास व आर्शीवाद दिया है।

Advertisement

इस मौके पर नगर निगम कमीश्रर विरेन्द्र सहरावत, एएमसी दीपक सूरा, सूचना कमीश्रर नीता खेड़ा, मेयर यमुनानगर सुमन बहमनी, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, पार्षद हितैष जैन, पार्षद अर्चना छिब्बर, पार्षद गुरविन्द्र सिंह, पार्षद गुरप्रीत सिंह शाना, पार्षद मोनिका मल, पार्षद राजेश मेहता के साथ-साथ अन्य व्यक्ति मौजूद रहें।

 

Advertisement
Tap to Refresh