राहुल गुप्ता
मुंगेर, 27 नवंबर। बिहार के मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु पर शुक्रवार सुबह बस और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय युवक आकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। मृतक के पिता की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
सात किलोमीटर तक लगा जाम
दुर्घटना के कारण श्रीकृष्ण सेतु से तेलिया तालाब तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराने की कोशिश की।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
