Follow

मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया आप में शामिल : मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जलालपुरिया को पार्टी में किया शामिल

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। कबड्डी खिलाड़ी और मशहूर स्टॉपर पाला जलालपुरिया शनिवार को आम आदमी पार्टी (आपमें शामिल हो गए। खेल जगत की इस मशहूर हस्ती के आने से पार्टी को और मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाला जलालपुरिया को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। पाला जलालपुरिया कबड्डी की दुनिया में अपनी बेहतरीन तकनीक और क्लोज फाइटर‘ के लिए जाने जाते हैंजिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है।

Advertisement

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जलालपुरिया जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ है। पाला ने हमेशा स्पोर्ट्स के फील्ड में पंजाब का नाम रोशन किया है और अब वह जन सेवा के क्षेत्र में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हमारी सरकार लगातार प्लेयर्स को सम्मान देने और युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है।

पाला के पार्टी में आने से राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh