Follow

जेजेपी संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय-प्रदेश और हलका स्तर पर 32 पदाधिकारी घोषित

चंडीगढ़, 4 नवंबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय, प्रदेश और हलका स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 32 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मास्टर तारा चंद को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एडवोकेट शेर सिंह खरब और धर्मपाल यादव राष्ट्रीय सदस्य होंगे। वहीं रणधीर पूनिया हिसार, करण सिंह देपल और मुंशीराम बेनीवाल को राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं।

चंडीगढ़, 4 नवंबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीयप्रदेश और हलका स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटालापूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्माराष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 32 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मास्टर तारा चंद को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एडवोकेट शेर सिंह खरब और धर्मपाल यादव राष्ट्रीय सदस्य होंगे। वहीं रणधीर पूनिया हिसारकरण सिंह देपल और मुंशीराम बेनीवाल को राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं।

 

जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर जगबीर सिंह कुरुक्षेत्रमहम सिंह राजेपुर और सज्जन लावट को नियुक्त किया गया हैं। राजबीर नरवाल और यशपाल बुडैन को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेगराज नागरसोहन लाल बठला और डॉ सौरभ गुप्ता प्रदेश सदस्य और अशोक मोर सोनीपत प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

 

जेजेपी किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद सुरेंद्र धोला पानीपत को नियुक्त किया गया हैं। धर्मबीर राठीईश्वर लोरा और बलवान सिंह थुआ को किसान प्रदेश महासचिव बनाया गया हैं। प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेदारी अनिल कुंडू सरपंच पिल्लूखेड़ासुरेंद्र मलिक सोनीपतराम रतन शर्मा और सोहन लाल गुर्जर को सौंपी गई है। जेजेपी किसान सेल में कैथल निवासी सुरेंद्र प्रदेश सदस्य होंगे।

Advertisement

 

इनके अलावा जेजेपी ने कई हलका प्रधानों के नामों की भी घोषणा की हैं। इनमें गुरुग्राम में रविंद्र सिंगरोहाअसंध में सेवा सिंहपंचकुला में राजेश निषादगोहाना में राजा खंदराईबरोदा में सिल्लु खासायमुनानगर में आशीष तजाकपुररादौर में समय सिंह और पानीपत शहर में अतुल हांडा को हलका प्रधान बनाया हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh